{"_id":"b7853e7f1a3a59c882fef5c1f1eb5c43","slug":"mohammad-ashraful-s-ban-reduced-to-5-years-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व टेस्ट कप्तान को बड़ी राहत, 8 साल के बैन पर कटौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व टेस्ट कप्तान को बड़ी राहत, 8 साल के बैन पर कटौती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 30 Sep 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व टेस्ट कप्तान और बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी राहत देते हुए उनके प्रतिबंध की सजा में कटौती कर दी है।
बांग्लादेश ने उनकी सजा में 5 साल की कटौती कर दी है जिसमें 2 साल का निलंबन भी शामिल है। बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दूसरे सत्र में भ्रष्टाचार का आरोप तय होने के बाद अशरफुल समेत 8 लोगों पर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन 8 लोगों में 3 विदेशी भी शामिल थे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सिंग मामलों की जांच के लिए एक स्पेशल ट्रिब्यूनल का गठन किया था जिसने जून 2014 में अपना फैसला सुनाया था। एक महीने के बाद अशरफुल ने मैच फिक्सिंग मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया था। उन्होंने अनुशासन समिति से अनुरोध किया था उन पर लगे प्रतिबंध की सजा को कम किया जाए।
समिति के सामने सुनवाई के दौरान 2 विदेशी पेशेवर क्रिकेटरों लु विसेंट (न्यूजीलैंड) और कौशल लुकुराची (श्रीलंका) ने भी अपना स्वीकार लिया था। विसेंट पर 3 साल और कौशल पर 18 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था बाद में कौशल ने प्रतिबंध पर अपील की और उनकी सजा को घटाकर 12 महीने कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा ढाका ग्लैडियर्स के चेयरमैन सलीम चौधरी पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया गया था और यह प्रतिबंध 13 अगस्त, 2013 से जारी है।