{"_id":"5fc607638ebc3eefb87e06b7","slug":"mohammad-amir-slams-team-management-said-pakistani-players-are-afraid-to-ask-for-a-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गेंदबाज आमिर ने टीम प्रबंधन की खोली पोल, कहा- ब्रेक मांगने से डरते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेज गेंदबाज आमिर ने टीम प्रबंधन की खोली पोल, कहा- ब्रेक मांगने से डरते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी
Tue, 01 Dec 2020 02:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
mohammad Amir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम से बाहर चल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पीसीबी और टीम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आमिर ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी थकान महसूस करने के बावजूद ब्रेक मांगने से डरते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि टीम प्रबंधन के साथ ‘संवादहीनता की स्थिति’ के कारण उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीमित ओवरों के प्रारूप में अपने करियर को लंबा खींचने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आमिर ने कहा कि खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच संवाद और आपसी समझ बेहतर करने की जरूरत है। आमिर ने ‘न्यूज वन’ चैनल से कहा, ‘समस्या यह है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट में कोई खिलाड़ी यह कहने की हिम्मत करता है कि वह ब्रेक चाहता है तो उसे बाहर कर दिया जाता है इसलिए खिलाड़ी अब टीम प्रबंधन से इस बारे में बात करने से डरते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसी मानसिकता है जहां खिलाड़ी टीम से बाहर होने से डरते हैं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के बीच संवादहीनता की इस स्थिति को खत्म किया जाना चाहिए।’ आमिर ने कहा, ‘अगर खिलाड़ी ब्रेक चाहता है तो उसे टीम प्रबंधन से बात करने में खुशी होनी चाहिए और उन्हें उसका नजरिया समझना चाहिए और टीम से बाहर करने की जगह उसे आराम देना चाहिए।’
न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम से बाहर किए गए आमिर ने दोहराया कि पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के उनके फैसले पर गैरजरूरी विवाद पैदा किया गया। उन्होंने कहा, ‘मिकी आर्थर हमारे मुख्य कोच थे और कोई भी उनसे पूछ सकता है। मैं 2017 से उन्हें कह रहा था कि अगर मेरे काम के बोझ का प्रबंधन नहीं किया गया तो मुझे टेस्ट क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा।’