फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Amir slams team management, said - Pakistani players are afraid to ask for a break

तेज गेंदबाज आमिर ने टीम प्रबंधन की खोली पोल, कहा- ब्रेक मांगने से डरते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

Tue, 01 Dec 2020 02:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Dec 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Amir slams team management, said - Pakistani players are afraid to ask for a break
mohammad Amir

टीम से बाहर चल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पीसीबी और टीम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आमिर ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी थकान महसूस करने के बावजूद ब्रेक मांगने से डरते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि टीम प्रबंधन के साथ ‘संवादहीनता की स्थिति’ के कारण उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन


सीमित ओवरों के प्रारूप में अपने करियर को लंबा खींचने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आमिर ने कहा कि खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच संवाद और आपसी समझ बेहतर करने की जरूरत है। आमिर ने ‘न्यूज वन’ चैनल से कहा, ‘समस्या यह है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट में कोई खिलाड़ी यह कहने की हिम्मत करता है कि वह ब्रेक चाहता है तो उसे बाहर कर दिया जाता है इसलिए खिलाड़ी अब टीम प्रबंधन से इस बारे में बात करने से डरते हैं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसी मानसिकता है जहां खिलाड़ी टीम से बाहर होने से डरते हैं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के बीच संवादहीनता की इस स्थिति को खत्म किया जाना चाहिए।’ आमिर ने कहा, ‘अगर खिलाड़ी ब्रेक चाहता है तो उसे टीम प्रबंधन से बात करने में खुशी होनी चाहिए और उन्हें उसका नजरिया समझना चाहिए और टीम से बाहर करने की जगह उसे आराम देना चाहिए।’

न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम से बाहर किए गए आमिर ने दोहराया कि पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के उनके फैसले पर गैरजरूरी विवाद पैदा किया गया। उन्होंने कहा, ‘मिकी आर्थर हमारे मुख्य कोच थे और कोई भी उनसे पूछ सकता है। मैं 2017 से उन्हें कह रहा था कि अगर मेरे काम के बोझ का प्रबंधन नहीं किया गया तो मुझे टेस्ट क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed