फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Amir forgets saliva ban Pakistan bowler seen violating ICC rule in 1st T20I vs England

ENGvPAk: बारिश की वजह से धुला इंग्लैंड-पाकिस्तान का पहला मुकाबला, आमिर ने गेंद पर लगाई लार

Sat, 29 Aug 2020 08:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 29 Aug 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Amir forgets saliva ban Pakistan bowler seen violating ICC rule in 1st T20I vs England
mohammad Amir

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर शुक्रवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान गेंद लार लगाते हुए स्पॉट किए गए।  कोरोना वायरस के चलते ऐसा करने पर रोक है। जून में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खिलाड़ियों और अंपायरों को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर गेंद पर लार लगाने को लेकर अस्थायी प्रतिबंध की घोषणा की थी। हालांकि, खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने के लिए पसीने का उपयोग करने की अनुमति है।

विज्ञापन


आमिर अगुंली से गेंद पर लार लगाते नजर आए। हालांकि अंपायरों ने तुरंत गेंद को सैनिटाइज कर दिया। मामला चौथे ओवर का है। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने सबसे अधिक 71 रनों की पारी खेली। बैंटन के अलावा डेविड मलान ने 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 23 रनों और कप्तान इयोन मोर्गन ने 14 रन का अहम योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर इंग्लैंड के दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed