{"_id":"5bcccebbbdec2269b3459050","slug":"mohammad-abbas-achieves-third-spot-in-latest-icc-bowler-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के तेज गेंदबाज अब्बास 11 स्थान की छलांग के साथ तीसरे पायदान पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक के तेज गेंदबाज अब्बास 11 स्थान की छलांग के साथ तीसरे पायदान पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
pakistan vs australia
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास रविवार को जारी आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में 11 पायदान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आबुधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 95 रन देकर 10 विकेट लिए थेए जिससे पाकिस्तान ने 373 रन से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
उन्होंने दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी सात विकेट लिए थे। आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में वह 14वें तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग में उनसे आगे इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं।
विज्ञापन
अब्बास ने 10 टेस्ट में 59 विकेट लिए और सबसे कम मैचों में विकेटों का अर्द्धशतक पूरा करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। दिग्गज वकार यूनूस और शब्बीर अहमद ने भी 10 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर यासिर शाह हैं जिन्होंने नौ मैच में 50 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन