{"_id":"e16a5010-8c5b-11e2-a887-d4ae52bc57c2","slug":"mohali-test-match-delayed-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind vs Aus: बारिश में धुला पहले दिन का खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ind vs Aus: बारिश में धुला पहले दिन का खेल
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश्ा की भेंट चढ़ गया। भारी बारिश के चलते मैच के पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका। अब शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे टॉस किया जाएगा। साथ ही बाकी बचे चार दिन में मैच सुबह 9.30 की बजाय नौ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि मोहाली के आसपास के इलाकों में बुधवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। साथ ही तेज हवा चल रही थी। गुरुवार सुबह साढे़ नौ बजे के करीब बारिश तो रुकी लेकिन मैदान में दो सेंटीमीटर तक पानी जमा हो गया था। दोपहर बारह बजे के करीब दोबारा से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
लंच सत्र के बाद अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी। भारी बारिश के चलते मैदान का आउटफील्ड काफी गिला हो चुका है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। मोहाली टेस्ट के जीतने या ड्रॉ होने पर भारत का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।
भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से जीत हासिल की थी और फिर हैदराबाद में उसने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों से हराया था।
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भारत ने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से चार में उसकी जीत हुई है जबकि एक मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेलेगा।
इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में भारत जीता है। यहां दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला 2010 में खेला गया था, जिसे भारत ने एक विकेट से जीता था।