फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Moeen Ali Unplayable ball to Cameron green in first Ashes Test left Harbhajan Singh Amazed

Video: मोईन अली ने एशेज में की ऐसी गेंद, रोहित का चहेता खिलाड़ी हुआ क्लीन बोल्ड; हरभजन भी रह गए हैरान

Sun, 18 Jun 2023 03:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 03:17 PM IST
सार

मोईन अली की गेंद देखकर भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी हैरान रह गए। हरभजन ने मोईन की गेंद का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की। 
 

विज्ञापन
Moeen Ali Unplayable ball to Cameron green in first Ashes Test left Harbhajan Singh Amazed
मोईन अली की गेंद पर ग्रीन बोल्ड हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट मैच के दूसरे दिन मोईन अली ने शानदार गेंद कर कैमरून ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने इस मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 650 दिन बाद कोई विकेट लिया। एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 393 रन पर अपनी पारी घोषित की। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के बीच अच्छी साझेदारी के साथ लड़ रही थी। हालांकि, मोईन ने शानदार गेंद कर ग्रीन को 38 रन के स्कोर पर आउट किया और उनकी यह गेंद देखकर हरभजन सिंह भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


मोईन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर काफी दूर पिच हुई, लेकिन टर्न होकर काफी अंदर आई और ग्रीन के बल्ले को छकाते हुए सीधे स्टंप पर जाकर लगी। इस गेंद ने बल्लेबाज को पूरी तरह से हैरान कर दिया और इंग्लैंड के समर्थकों से भरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस गेंद की तारीफ की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड में पहले टेस्ट शतक के अपना एक दशक लंबा इंतजार खत्म किया। उनकी शानदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में बनी हुई है। 


मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया। इसके बाद जो रूट के 118 और जॉनी बेयरस्टो के 78 रनों के चलते इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने से पहले आठ विकेट पर 393 रन बना दिए। इंग्लैंड के लिए जो रूट और ओली रॉबिंसन तेजी से रन बना रहे थे कि तभी बेन स्टोक्स ने पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा 126 रन बनाकर नाबाद हैं और एलेक्स कैरी 52 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। ट्रेविस हेड 50 और कैमरून ग्रीन 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इंग्लैंड के लिए मोईन अली और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक-एक विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी इंग्लैंड से 82 रन पीछे है, लेकिन उसके पांच विकेट बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed