फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MIvRCB: rohit sharma says this game give lot of confidence and move ahead

MIvRCB: मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बातें

Wed, 18 Apr 2018 11:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
MIvRCB: rohit sharma says this game give lot of confidence and move ahead
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट देकर 213 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी आरसीबी की पूरी टीम 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस मैच में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

विज्ञापन


मैच जीतने के बाद रोहित ने कहा, 'हमारे लिए मैच की शुरुआत अच्छी नहीं थी। मेरे हिसाब से उमेश यादव ने अच्छी गेदबाजी की और हमें शुरुआती दो लगातार झटके दे दिए। इस समय यह जरुरी था कि पिच पर पैर कैसे टिके रहें। हल्की पिच को देखतर मैंने आराम से खेलना शुरु किया और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गया। ओपनर इविन लुईस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। लुईस जब एक बार शुरु हो जाता है तो उसे रोकना विपक्षी टीम के लिए मुश्किल हो जाता है। खैर, यह हमारी पहली जीत है और हम अपनी इस लय आगे भी बरकरार रखेंगे।'
विज्ञापन


मैच हारने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'एक या दो अच्छी साझेदारी की हमें जरुरत थी, लेकिन मुंबई को श्रेय जाता है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और बेहतर खेला। हमें कोई मौका नहीं मिला। वे निडर होकर खेल रहे थे। हमने अपनी कड़ी मेहनत करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed