{"_id":"5bd081afbdec2204de74038d","slug":"mithali-raj-ton-helps-india-a-women-team-beat-australia-a-in-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली ने जड़ा रिकॉर्ड नाबाद शतक, भारत ए ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए को दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली ने जड़ा रिकॉर्ड नाबाद शतक, भारत ए ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
मिताली राज (105*) के नाबाद शतक की मदद से भारत ए ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की। मिताली की इस पारी की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 184 रन बनाए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 156 रन ही बना पाई। स्मृति (एक), जेमिमा रोड्रिग्स (पांच), डी हेमलता (दो) और अनुजा पाटिल (शून्य) जल्दी पवेलियन लौट गई लेकिन मिताली क्रीज पर जमी रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
कप्तान हरमनप्रीत कौर (33 गेंदों पर 57) ने उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने 85 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत की पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। उसकी तरफ से ओपनर ताहिला मैक्ग्रा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और अनुजा पाटिल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
मिताली ने खेली रिकॉर्ड पारी
मिताली ने स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ा सबक सिखाते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। यह किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले का रिकॉर्ड स्मृति (102) के नाम पर था। मिताली ने केवल 31 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया जबकि शतक केलिए उन्होंने 59 गेंदें खेली।