{"_id":"5b992ba6867a557fec71c1dd","slug":"mithali-raj-sets-world-record-of-captaincy-in-women-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली राज ने बनाया वनडे मैचों में कप्तानी का विश्व रिकॉर्ड, रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली राज ने बनाया वनडे मैचों में कप्तानी का विश्व रिकॉर्ड, रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को मिताली राज ने बतौर एक कप्तान टीम इंडिया के लिए अपना 118वां मैच खेला।
विज्ञापन
मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड (117) को पीछे छोड़ दिया है। मिताली की कप्तानी में टीम 72 मैच में जीते और 43 हारे हैं। 2002 में अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरुआत करने वाली 35 वर्षीय मिताली ने अब तक 10 टेस्ट, 195 वनडे और 77 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
महिला वनडे मैचों में कप्तानी के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 101 मैचों में अपने देश की टीम की कप्तानी की है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस सूची में चौथे (76 वनडे) और वेस्टइंडीज की मेरिसा एग्युलिएरा (74 वनडे) पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
मिताली राज ने वर्ष 2002 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। पहला इंटरनेशनल मैच उन्होंने टेस्ट के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2002 में खेला खेला था। 35 वर्षीय मिताली अब तक 10 टेस्ट, 195 वनडे और 77 टी20 मैच खेल चुकी हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 663, वनडे में 6373, और टी20 इंटरनेशनल में 2123 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में मिताली ने एक शतक बनाया है जबकि वनडे में वे छह शतक बना चुकी हैं। 214 रन टेस्ट क्रिकेट में मिताली का सर्वोच्च स्कोर रहा।