फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mithali raj scores brilliant ton against new zealand in ICC Women's World Cup

मिताली का राज कायम, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक

Sat, 15 Jul 2017 07:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 15 Jul 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
mithali raj scores brilliant ton against new zealand in ICC Women's World Cup
भारतीय कप्तान मिताली राज का महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक (109)  जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मिताली ने वेदा कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर 50 ओवरों में 7 विकेट पर 265 का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


मिताली ने अपनी पारी में 11 चौक्के लगाकर 109 रन बनाए। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका छठवां शतक था। वहीं कृष्णमूर्ति ने 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 70 रन बनाए।  दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 108 रन जोड़े।
विज्ञापन


यहीं नहीं मिताली ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैंच में एक और उपलब्धि हासिल की है।  वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे में 6,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। इस मैच से पहले मिताली के 183 वनडे मैचों में 5959 रन थे। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स के 191 मैचों में 5992 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।


मिताली ने 183 एक‌दिवसीय में 51.52 की औसत से 6 हजार 28 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 49 अर्द्घशतकीय पारी शामिल है। खास बात ये है कि मिताली ने अभी तक जितने भी शतक लगाए है वे सब नाबाद हैं। ओवरऑल ये 47 बार नॉटआउट रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed