फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj says I Have ve always encouraged Shafali Verma to play her natural game  

ENGW vs INDW: कप्तान मिताली को शेफाली पर पूरा यकीन, बोलीं- डेब्यू मैच में करेगी शानदार शुरुआत

Sat, 26 Jun 2021 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 11:15 PM IST
सार

मिताली ने कहा कि शेफाली पहली बार वन-डे प्रारूप में खेलने वाली है, ऐसे में मैं एक कप्तान के रूप में उसे उस तरीके से खेलने के लिए प्रोत्साहित करती हूं, जिसमें वह खेलने में सहज है। उसे अपनी शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Mithali Raj says I Have ve always encouraged Shafali Verma to play her natural game  
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान (टेस्ट और वन-डे) मिताली राज ने 17 साल की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा की जमकर तारीफ की। मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिताली ने कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि वह हमें एक शानदार शुरुआत देगी। हम चाहते हैं कि वह ऐसा लगातार करती रहे। वह हालांकि अभी बच्ची है और अनुभव के साथ सीखेगी, वह यह भी सीखेगी कि एक पारी कैसे बनाई जाती है।' बता दें कि शेफाली रविवार को इंग्लैंड के वन-डे डेब्यू के पूरी तरफ तैयार हैं।

विज्ञापन


टी-20 प्रारूप में अपनी छाप छोड़ने के बाद हरियाणा की 17 साल की शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में 96 और 63 रन की पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। भारतीय कप्तान मिताली ने कहा कि अगर यह युवा खिलाड़ी विफल हो जाती है तो भी पारी को फिर से संभालने के लिए टीम के पास बल्लेबाजी की पर्याप्त गहराई है। उन्होंने कहा, 'वह पहली बार एकदिवसीय प्रारूप में खेलने वाली है, ऐसे में मैं एक कप्तान के रूप में उसे उस तरीके से खेलने के लिए प्रोत्साहित करती हूं, जिसमें वह खेलने में सहज है। उसे अपनी शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिए।' 

विज्ञापन

हमारे पास बल्लेबाजी में गहराई है

भारतीय कप्तान ने कहा, 'अगर हम शुरुआत में विकेट गंवा देते हैं, तो भी हमारे पास मध्यक्रम में पारी संभालने वाले अनुभवी बल्लेबाज हैं। अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती है, तो उस लय को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास ऐसा करने के लिए बल्लेबाजी में गहराई है।' इस 38 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों से फायदा मिलेगा, लेकिन इंग्लिश लीग में खेलने का अनुभव भारतीय टीम को श्रृंखला में मदद करेगा। उन्होंने कहा, 'हम विश्व कप की तैयारी को लेकर वास्तव में सकारात्मक हैं। लड़कियों ने टेस्ट ड्रॉ के लिए जिस तरह से प्रदर्शन किया, उससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लैंड एक बहुत अच्छी टीम है, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।'
 

हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यहां खेली हैं

उन्होंने कहा, 'उन्हें घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा होगा। लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यहां इंग्लैंड में लीग खेली हैं, हम उनसे जानकारी लेंगे और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।' भारत को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान चाहती हैं कि टीम न्यूजीलैंड में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जीत की राह पर लौटे। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड में इंग्लैंड से तेज हवा चलती है। मैं यह नहीं कहूंगी कि परिस्थितियां एक जैसी होगी लेकिन कमोबेश वहां के विकेट कहीं बेहतर हैं। पिछली बार जब हम वहां खेले थे, तो यह एक अच्छी एक दिवसीय श्रृंखला थी। हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है, जब हम श्रृंखला में उतरते हैं तो हम हमेशा जीत की ओर देखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed