फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mithali raj pen their autobiography next year

भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज की ऑटोबायोग्राफी अगले साल आएगी

Fri, 06 Oct 2017 06:31 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 06 Oct 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
mithali raj pen their autobiography next year
मिताली राज - फोटो : twitter
भारतीय महिला क्रिकेटर त‌था टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज की अगले साल ऑटोबायोग्राफी आएगी। इसमें मिताली अपने निजी अनुभवों और जिंदगी के अहम किस्सों को शामिल करेंगी। पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने मिताली की ऑटोबायोग्राफी के पब्लिक राइट हासिल किए हैं। प्रकाशक का कहना है कि मिताली राज देश में एक जाना माना नाम है। मिताली देश के लोगों को प्रेरणा दे सकती हैं।
विज्ञापन


राज ने हाल ही में कहा था कि वह अपनी स्टोरी को शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है कि लोग उनके अनुभवों को पसंद करेंगे। मिताली राज महिला क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम है। अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में वन डे में उनके नाम सबसे ज्यादा 6190 रन हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 51.58 है। मिताली के नाम लगातार 7 अर्धशतक जड़ने का अनोखा रिकार्ड है।   
विज्ञापन


पेंगुइन हाउस की एसो‌सिएट कमीशिंग एडिटर राधिका मरवाह ने कहा कि मिताली राज एक बेहतर रोल मॉडल हैं। उनकी कार्य क्षमता और परिश्रम लोगों के लिए प्रेरणा है। अपनी योग्यता की वजह से वह दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। उल्लेखनीय है कि ‌मिताली के जीवन पर फिल्म भी बनेगी। वायकाम18 मोशन पिक्चर्स ने इसके अधिकार खरीदे हैं। मरवाह ने कहा कि यह फिल्‍म भी लोगों में उत्साह का संचार करेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed