{"_id":"59806be24f1c1b9e198b46a2","slug":"mithali-raj-got-bmw-car-as-gift-after-great-performance-in-women-s-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली का हुआ हैदराबाद में सम्मान, गिफ्ट में मिली BMW कार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली का हुआ हैदराबाद में सम्मान, गिफ्ट में मिली BMW कार
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : icc
तेलंगाना बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ ने महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वााधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को आज बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। इस क्रिकेटर को यह कार यहां पुलेला गोपीचंद अकादमी में सौंपी गई।
विज्ञापन
चामुंडेश्वरनाथ ने पीटीआई से कहा, ‘‘सर्वाधिक रन (महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में) बनाने वाली खिलाड़ी बनने पर हमने वादे के मुताबिक बीएमडब्ल्यू कार भेंट की।’’ मिताली ब्रिस्टल में 12 जुलाई को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप मैच के दौरान महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में छह हजार रन पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनी थी। यह पहली बार नहीं है जब चामुंडेश्वरनाथ ने मिताली को लग्जरी कार भेंट की है। शहर के रहने वाले इस खेल प्रशासक ने 2005 में विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर भी 2007 में मिताली को कार दी थी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए मिताली ने चामुंडेश्वरनाथ की तारीफ की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम को हालांकि फाइनल में जगह बनाने के लिए चौतराफ सराहना मिली थी। गोपीचंद ने भी अच्छे प्रदर्शन के लिए मिताली की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने जो किया वह शानदार है। आप (मिताली) सभी के लिए प्रेरणा बनी।
विज्ञापन