फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj back in top five of ICC ODI rankings for batswomen

ICC ODI rankings: मिताली राज ने लगाई लंबी छलांग, शीर्ष पांच में पहुंचीं

Tue, 29 Jun 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 03:35 PM IST
सार

बता दें कि अक्तूबर 2019 के बाद मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है।

विज्ञापन
Mithali Raj back in top five of ICC ODI rankings for batswomen
मिताली राज - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा वन-डे रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजों की इस नई रैंकिंग में भारतीय कप्तान मिताली राज ने लंबी छलांग लगाते हुए शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई। बता दें कि अक्तूबर 2019 के बाद मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 साल पूरा करने वाली 38 वर्षीय मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में 72 रन की शानदार पारी खेली थी। भारतीय कप्तान को रैंकिंग में इसी पारी का लाभ मिला। हालांकि, इसके बावजूद भी भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


भारत की किसी अन्य खिलाड़ी को रैंकिंग में हालांकि खास फायदा नहीं हुआ। हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 97वां और गेंदबाजों में 88वां स्थान हासिल किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पहले स्थान पर काबिज युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय में रैंकिंग का आगाज 120वें स्थान के साथ किया। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली थी। रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना स्थान और मजबूत किया। इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी से मैच ऑफ द मैच चुनी गयी इस खिलाड़ी ने 26 रेटिंग अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 791 हो गए। नताली साइवर नाबाद 74 रन की पारी से महिलाओं की नवीनतम रैंकिंग नौवें से आठवें पायदान पर आ गईं।
विज्ञापन


गेंदबाजों की सूची में आन्या श्रबसोले तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान के सुधार के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में मिताली और हरमनप्रीत कौर के विकेट सहित तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। केट क्रास तीन स्थानों के सुधार के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed