फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj and taniya Bhatia helps to win india over Sri Lanka

मिताली-तानिया ने टीम इंडिया को दिलाई शानदार जीत, श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से सीरीज पर कब्जा

Thu, 13 Sep 2018 09:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
Mithali Raj and taniya Bhatia helps to win india over Sri Lanka
मिताली राज

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया के विकेट के आगे और विकेट के पीछे के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी से भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप के गुरुवार को यहां खेले गए दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात रन से रोमांचक जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की। 

विज्ञापन


अपना केवल दूसरा मैच खेल रही 20 वर्षीय तानिया ने 66 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली तथा मिताली (121 गेंदों पर 52 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी करके भारत को शुरुआती झटकों से उबारा। इन दोनों के अलावा दयालन हेमलता की 31 गेंदों पर 35 रन की तेजतर्रार पारी से पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 219 रन बनाने में सफल रही। 
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम इसके जवाब में 48.1 ओवर में 212 रन पर आउट हो गयी। उसकी तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 57, शशिकला श्रीवर्धने ने 49 और नीलाक्षी डिसिल्वा ने 31 रन का योगदान दिया। भारत के लिये मानसी शर्मा ने 51 रन देकर तीन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mithali Raj and taniya Bhatia helps to win india over Sri Lanka
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : bcci

श्रीलंका को आखिरी चार ओवर में 17 रन की दरकार थी और उसके तीन विकेट बचे हुए थे, लेकिन भारत ने तीन ओवरों में तीनों विकेट निकालकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। तानिया ने इनमें से दो विकेट निकालने में भूमिका निभाई। 

इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पूनम राउत (चार) स्मृति मंदाना (14), हरमनप्रीत कौर (सात) और दीप्ति शर्मा (12) के विकेट जल्दी गंवा दिये। इससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 66 रन हो गया। मिताली और तानिया ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली। तानिया ने अपनी पारी में नौ चौके लगाये जबकि मिताली की पारी में चार चौके शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे 16 सितंबर को कातुनायके में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed