फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Starc reaction on ipl 2024 prize money and presentation ceremony said this

Mitchell Starc: 'ये तो आपके प्राइज मनी से कम है', स्टार्क ने सुनाया IPL के फाइनल से जुड़ा मजेदार किस्सा, जानें

Fri, 12 Jul 2024 11:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 12 Jul 2024 11:01 PM IST
सार

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर भी नोटों की बारिश हुई थी।

विज्ञापन
Mitchell Starc reaction on ipl 2024 prize money and presentation ceremony said this
मिचेल स्टार्क - फोटो : BCCI/IPL

विस्तार

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब बीसीसीआई ने उनकी टीम को इनामी राशि का चेक सौंपा, अगकृष रघुवंशी ने उनके मजे ले लिए। पूरे टूर्नामेंट में स्टार्क अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए। हालांकि, आखिरी मैच में उन्होंने घातक गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


अंगकृष रघुवंशी ने लिए स्टार्क के मजे
अब एक इंटरव्यू के दौरान स्टार्क ने आईपीएल के फाइनल मैच से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई द्वारा दी गई इनामी राशि का चेक देखकर युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने मजे ले लिए। स्टार्क ने कहा, "आईपीएल फाइनल का प्रजेंटेशन देर रात 12 बजे के बाद शुरू हुआ जिसने रोमांच को थोड़ा फीका कर दिया। उसके बाद विनिंग टीम को 20 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने चेक देखकर कहा 'ये तो इतना भी नहीं है जितना आपको मिला है।"
विज्ञापन


स्टार्क-कमिंस पर हुई नोटों की बारिश 
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर भी नोटों की बारिश हुई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। कमिंस के नेतृत्व में हैदराबाद ने आईपीएल के 17वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्क ने आगे कहा, "पैट और मुझे अच्छी-खासी रकम दी गई थी। हमने पहला मैच खेला और फिर नौ हफ्ते बाद हम दोबारा फाइनल में खेले। अचानक ऐसा हुआ कि दो सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल फाइनल खेल रहे थे।"


आईपीएल में स्टार्क का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों में स्टार्क को संघर्ष करते देखा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वह काफी महंगे साबित हुए। हालांकि, नॉकआउट मैचों में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और टीम को फाइनल मुकाबला जीतने में अहम योगदान दिया। स्टार्क ने पूरे सीजन में 13 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed