{"_id":"59e1195d4f1c1bee688b591a","slug":"mitchell-starc-makes-healthy-comeback-and-gets-wicket-on-dangerous-bouncer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज से पहले स्टार्क की धमाकेदार वापसी, खतरनाक बाउंसर पर बल्लेबाज को किया ढेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज से पहले स्टार्क की धमाकेदार वापसी, खतरनाक बाउंसर पर बल्लेबाज को किया ढेर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ESPNcricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने जेएलटी वन-डे कप में अपनी घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स का प्रतिनिधित्व किया और क्वींसलैंड बुल्स के बल्लेबाज को घातक गेंद डालकर हैरान कर दिया।
विज्ञापन
स्टार्क ने खतरनाक बाउंसर गेंद डाली, जिस पर क्वींसलैंड बुल्स टीम के बल्लेबाज जो बर्न्स अनोखे ढंग से हिट विकेट आउट हो गए। पारी का आठवां ओवर कर रहे स्टार्क ने चौथी गेंद गति के साथ बाउंसर डाली। जो बर्न्स इस गेंद को समझ नहीं पाए और पुल शॉट खेलने के प्रयास में हिट विकेट आउट हो गए।
विज्ञापन
बर्न ने फाइन लेग की तरफ पुल शॉट लगाया। बर्न ने इतना जोर से बल्ला चलाया कि वह घूमकर विकेट पर लग गया और वो हिट विकेट आउट हो गए। बर्न के आउट होते ही क्वींसलैंडर टीम ने केवल 20 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट भी खो दिया। हालांकि, इसके बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा ने जोरदार शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्टार्क ने मैच में 10 ओवर में केवल 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
An unusual dismissal for Joe Burns in today's #JLTCup action at Drummoyne Oval: https://t.co/rOYLJ6QQ89 pic.twitter.com/K4NbBhMkLF
— cricket.com.au (@CricketAus) October 13, 2017
मिचेल स्टार्क को भारत दौरे पर वन-डे और टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाली एशेज सीरीज की तैयारियां की। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज में स्टार्क कंगारू टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।