IND Inning
218/9 (19.3 ov)
Target: 248
Arshdeep Singh 5(4)*
Mayank Yadav 0 (1)
IND need 30 runs in 3 remaining balls
{"_id":"619bcc8945b0fe712443d194","slug":"mitchell-santner-said-there-will-be-a-big-test-in-front-of-spin-against-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मिशेल सेंटनर बोले- भारत के खिलाफ स्पिन के सामने होगा बड़ा टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मिशेल सेंटनर बोले- भारत के खिलाफ स्पिन के सामने होगा बड़ा टेस्ट
Mon, 22 Nov 2021 10:29 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:29 PM IST
सार
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने कहा कि वह और उनके साथी स्पिन गेंदबाज स्पिनरों की मददगार पिचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिचेल सेंटनर
- फोटो : getty
विस्तार
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने कहा कि टी20 शृंखला में हार के बाद वह और उनके साथी स्पिन गेंदबाज भारत के खिलाफ टेस्ट शृंखला में स्पिनरों की मददगार पिचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत ने टी20 विश्व कप में जल्दी बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला में क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियम्सन सहित अपने कुछ खिलाड़ियों को इस शृंखला में विश्राम दिया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत होगी। सेंटनर ने तीसरे टी20 के बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उम्मीद है कि खिलाड़ी कानपुर में पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार होंगे। यह फिर से एक और त्वरित बदलाव होगा। हमारे पास कुछ अच्छे स्पिनर हैं। हम जानते हैं कि स्पिन इस शृंखला में अहम भूमिका निभाएगी। यह परिस्थितियों का अधिक से अधिक फायदा उठाने से जुड़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल कितने अच्छे गेंदबाज हैं। हमारे पास भी अयाज (पटेल) और (विलियम) सोमरविले जैसे गेंदबाज हैं जो स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलने को लेकर उत्सुक हैं।’ सेंटनर भारत में मिलने वाली कड़ी चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने 2016-17 की शृंखला को याद किया जब उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि आप भारत के खिलाफ किस प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्हें हराना बहुत मुश्किल है। हमने 2016 में यह देखा है।’ सेंटनर ने यहां तीसरे टी20 में टीम की अगुवाई की जिसमें 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी पूरी टीम 111 रन पर आउट हो गई। उन्होंने कहा, ‘यह विश्व कप से त्वरित बदलाव था लेकिन हमें स्वयं पर गर्व है कि हमने भारत की बहुत अच्छी टीम के खिलाफ अच्छी क्रिकेट खेली। उन्होंने फिर से दिखाया कि भारत को उसकी धरती पर हराना बेहद मुश्किल है। हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया।’