फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Johnson is one run and one wicket behind for test record

एशेज टेस्ट में शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ देगा यह कंगारू गेंदबाज

Tue, 21 Jul 2015 06:32 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Johnson is one run and one wicket behind for test record

लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से न सिर्फ पिछली हार का बदला लिया, बल्कि 405 रनों से रौंदकर सीरीज में बराबरी कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में तीसरा मुकाबला 23 जुलाई को होना है।

विज्ञापन


23 जुलाई को होने वाले एशेज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन एक रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है। जॉनसन ने लॉर्ड्स में समाप्त हुए मुकाबले के बाद टेस्ट में 1999 रन और 299 विकेट पूरे कर लिए है।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट में वह टेस्ट में 2000 रन और 300 विकेट वाले क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक रन और एक विकेट दूर है। यह कारनामा इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ही कर पाए है। टेस्ट ऑलराउंडर में जॉनसन स्पिनर वॉर्न को पछाड़ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेन वॉर्न ने जॉनसन के बारे में यह कहा

Mitchell Johnson is one run and one wicket behind for test record

मिचेल जॉनसन का बतौर ऑलराउंर टीम में प्रदर्शन अच्छा रहा है चाहे टेस्ट हो या वनडे। वह टीम के लिए कई बार संकटमोचक बन चुके है। इसी सिलसिले में शेन वॉर्न भी जॉनसन की तारीफ कर चुके है।

बतौर वॉर्न, जॉनसन अपने को हर परिस्थिति में ढालने में एक्सपर्ट है। एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट को दिए ‌इंटरव्यू में कुछ माह पहले वॉर्न ने जॉनसन को ऑस्ट्रेलिया की अपनी ऑल-टाइम फेवरेट टीम में शामिल भी किया था।

हालांकि इसमें वह विवाद में भी पड़े थे, क्योंकि उन्होंने अपनी इस टीम में 1999 वर्ल्ड कप जीताने वाले तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को शामिल नहीं किया था।

उनकी टीम में मॉर्क वॉ, एडम गिलिक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, ग्रैग चैपल, माइकल क्लार्क, एलन बॉर्डर, एंड्रयू साइमंड्स, मिचेल जॉनसन, शेन वॉर्न, डेनिस लिली और ग्लेन मैग्राथ को शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed