{"_id":"5f16d5bf8ebc3e638150aa60","slug":"misbah-ul-haq-says-time-running-out-for-corona-positive-haris-rauf-to-join-squad-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार कोरोना पॉजिटिव निकला था यह पाक क्रिकेटर, अब कोच मिस्बाह ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथी बार कोरोना पॉजिटिव निकला था यह पाक क्रिकेटर, अब कोच मिस्बाह ने दिया बड़ा बयान
Tue, 21 Jul 2020 05:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
हारिस रऊफ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने कहा है कि युवा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के पास टेस्ट और टी-20 श्रृंखला के लिए इंग्लैंड में राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए अधिक समय नहीं है। बांग्लादेश के खिलाफ इस साल की शुरुआत में घरेलू श्रृंखला के दौरान पदार्पण करने वाले रऊफ कोरोना वायरस परीक्षण में लगातार पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते हुए परीक्षण में भी यह तेज गेंदबाज दोबारा पॉजिटिव पाया गया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें लाहौर के पांच सितारा अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण से घर वापस लौटने की सलाह दी।
विज्ञापन
लगातार पॉजिटिव पाए जाने के बाद पिछले दो हफ्ते से रऊफ होटल में हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए 29 सदस्यीय टीम में जगह बनाने वाले राऊफ के अब इस दौरे से बाहर होने की संभावना है क्योंकि पीसीबी ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के इंग्लैंड में टीम से जुड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बोर्ड ने सोमवार को बयान में कहा कि आमिर और दूसरे मालिशिए इमरान का लाहौर में कोरोना वायरस परीक्षण हुआ और अगर उनका दूसरा परीक्षण भी निगेटिव आया तो वे इंग्लैंड रवाना होंगे। आमिर शुरुआती टीम में शामिल नहीं थे क्योंकि अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण उन्होंने दौरे पर नहीं जाने का विकल्प चुना था।
मिस्बाह ने कहा कि आमिर को टीम में शामिल करने से पहले उन्होंने कप्तानों और साथी चयनकर्ताओं से सलाह मशविरा किया। मिस्बाह ने कहा कि वह रऊफ को अधिक अनुभव दिलाना चाहते थे इसलिए टीम में चुना, लेकिन दुर्भाग्य से उसके पॉजिटिव नतीजे के कारण सारी योजना पर पानी फिर गया।
उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि रऊफ के लिए इंग्लैंड में टीम से जुड़ना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।' पीसीबी ने कहा कि आमिर के टीम से जुड़ने पर विकेटकीपर बल्लेबाज रोहेल नजीर को रिलीज कर दिया जाएगा।