वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले सारे इंग्लिश क्रिकेटर्स कोरोना निगेटिव पाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाले सभी इंग्लिश क्रिकेटर्स पूरी तरह स्वस्थ हैं और कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। साउथेम्प्टन और मैनचेस्टर में 3 जून से 23 जून के बीच कुल 702 COVID-19 परीक्षण किए गए इस दौरान वो सभी हितग्राहक मौजूद थे, जो जैव सुरक्षित ओल्ड ट्रैफर्ड में जैव-सुरक्षित स्थानों पर काम कर रहे हैं।
इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का भी गुरुवार को साउथैम्पटन में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास शिविर में जुड़ने से पहले कोविड-19 के लिए दूसरे दौर का टेस्ट किया जाएगा। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा कि ससेक्स के गेंदबाज के परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण अब वह गुरुवार को टीम से जुड़ेगा।
ईसीबी ने बयान में कहा, 'आर्चर और उनके परिवार के सदस्यों का कोविड-19 के लिए किया गया टेस्ट निगेटिव रहा। आर्चर का बुधवार को दूसरा परीक्षण किया जाएगा और अगर उनका यह टेस्ट भी निगेटिव रहता है तो वह गुरुवार को अभ्यास शिविर में टीम से जुड़ जाएंगे।'
बोरिस जॉनसन पर भड़के माइकल वॉन
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को क्रिकेट बॉल से बीमारी फैलने का खतरा बताया था। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जॉनसन पर निशाना साधा है वॉन ने ट्वीट किया, 'हर खिलाड़ी की जेब में हैंड सेनेटाइजर है... जब भी आप गेंद को छुएं तो इसका इस्तेमाल करें... आसान सी बात है... रिएक्रिएशनल क्रिकेट की शुरुआत चार जुलाई से होनी चाहिए... इस तरह की बकवास नहीं होनी चाहिए।' हालांकि इस फैसले का इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से होने वाली सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है।