ENG vs IND: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर कोरोना का संकट, वॉन ने पृथकवास नियमों पर उठाए सवाल
माइकल वॉन ने कहा कि मुझे द हंड्रेड और भारत की टेस्ट सीरीज की चिंता है जब तक कि पृथकवास नियम बदले नहीं जाते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की चिंता सता रही है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस समय कोरोना संबंधित पृथकवास नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। वॉन ने यह ट्वीट भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद किया है।
वॉन ने ट्वीट किया, 'मुझे द हंड्रेड और भारत की टेस्ट सीरीज की चिंता है जब तक कि पृथकवास नियम बदले नहीं जाते। हमें कोरोना पॉजिटिव मिलते रहेंगे जैसा कि ऋषभ पंत का मामला आया। अगर बायो-बबल/पृथकवास के नियमों में बदलाव नहीं होता है तो मुझे यह भी डर है कि एशेज में भी खिलाड़ियों के हटने से इसका बड़ा असर पड़ सकता है।' वॉन ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वे क्रिकेट टीमों के लिये मौजूदा पृथकवास नियमों में किस तरह का बदलाव देखना चाहते हैं।
I fear for the 100 & the Indian Test series unless the isolation laws change .. we are bound to have cases as is the case with @RishabhPant17 .. plus further down the line I fear the Ashes could be hugely affected with players pulling out unless bubbles/quarantine rules change !
विज्ञापन विज्ञापन— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 15, 2021
बता दें कि कोरोना पॉजियिव पाए जाने के बाद ऋषभ पंत भारतीय टीम के साथ डरहम रवाना नहीं होंगे जहां विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम एक अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद 20 दिन का ब्रेक दिया गया था। पंत के बाद कि भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जारानी भी संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसी सीरीज के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत भी होगी।