Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
Michael Vaughan felt odd after Hansie Cronje gave England a chance to win Centurion test
{"_id":"5e1f26528ebc3e4b285d81aa","slug":"michael-vaughan-felt-odd-after-hansie-cronje-gave-england-a-chance-to-win-centurion-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया क्रिकेट का 20 साल पुराना राज, जब हैंसी क्रोन्ये ने विपक्षी इंग्लैंड को दिया था जीतने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुल गया क्रिकेट का 20 साल पुराना राज, जब हैंसी क्रोन्ये ने विपक्षी इंग्लैंड को दिया था जीतने का मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
माइकल वॉन और हैंसी क्रोन्ये
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि साल 2000 में सेंचुरियन में खेले गये टेस्ट मैच में उन्हें उस समय ‘‘अजीब’’ लगा जब दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत कप्तान हैसी क्रोन्ये ने उनकी टीम को मैच जीतने का मौका दिया। यह मैच बुरी तरह बारिश से प्रभावित हुआ था। बाद में इस मैच की फिक्सिंग मामले की जांच हुई। वान उस समय टीम ने नये खिलाड़ी थे। उन्होंने डेली टेलीग्राफ में लिखा, ‘‘ मैंने कभी भी मैच फिक्सिंग के बारे में नहीं सोचा था। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर आप ऐसा सोच भी नहीं सकते। लेकिन जो बात मेरे दिमाग में थी वह ये कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हमें जीतने का मौका दिया।’’ क्रोन्ये की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम उस समय अपने खेल के शीर्ष पर थी। उनकी टीम उस समय आस्ट्रेलिया की तरह थी जिसे हराना काफी मुश्किल था। वान ने लिखा, ‘‘ वह मुश्किल टीम थे और कड़ी चुनौती देते थे। वे कुछ हद तक आस्ट्रेलिया की तरह थे, इसके बाद भी वे ऐसे करार के लिए तैयार हुए। कुछ दिन के बाद मुझे लगा कि इसमें कुछ तो गलत है।’’ जनवरी में खेले गये इस टेस्ट मैच के बाद मार्च में दिल्ली पुलिस ने क्रोन्ये के खिलाफ मैच फिक्सिंग का मामला दर्ज किया। पुलिस ने क्रोन्ये और भारतीय सट्टेबाज के बीच बातचीत को भी जारी किया। वान ने कहा, ‘‘ उसके कुछ महीने बाद मैं उस समय चौक गया जब मुझे यह पता चला कि सट्टेबाज से मिलीभगत के कारण क्रोन्ये मैच का नतीजा निकालने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे।’’ नासिर हुसैन की कप्तानी में इंग्लैंड का यह पहला दौरा था जहां टीम में कई युवा और अनुभवहीन खिलाड़ी थे। सेंचुरियन में खेले गये श्रृंखला के आखिरी मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-0 से आगे थी। इस मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार 14 टेस्ट मैचों में अजेय रही थी। बारिश के कारण मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों एक-एक पारी को बिना खेले घोषित कर दिया। इंग्लैंड को जीतने के लिए 75 ओवर में 245 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने दो विकेट रहते हुए हासिल कर लिए। छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आये वान ने 69 रन बनाये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।