फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan comes up with interesting comment on world largest cricket stadium in Motera

नए मोटेरा स्टेडियम के मुरीद हुए भारतीय खिलाड़ी, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इस मैदान से कर दी तुलना

Wed, 19 Feb 2020 07:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 19 Feb 2020 07:00 PM IST
सार

  • एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता
  • स्टेडियम की तस्वीर बीसीसीआई ने शेयर की
  • गांगुली ने लिखा 24 तारीख को देखने के लिए बेसब्र हूं

विज्ञापन
Michael Vaughan comes up with interesting comment on world largest cricket stadium in Motera
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा में बनकर तैयार है। स्टेडियम की तस्वीर बीसीसीआई ने शेयर की। इस तस्वीर पर कई खिलाड़ियो ने कमेंट किया है। करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से सरदार पटेल स्टेडियम दोबारा से बनकर तैयार हुआ है। यह स्टेडियम 63 एकड़ में बना है और इसमें एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने इस स्टेडियम को लेकर क्या कहा है।

विज्ञापन

Michael Vaughan comes up with interesting comment on world largest cricket stadium in Motera
Michael Vaughan
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सरदार पटेल स्टेडियम की तुलना लीड्स के हेडिंग्ले मैदान से की। जिसकी क्षमता 17,000 दर्शकों की है। उन्होंने लिखा कि लगभग हेडिंग्ले जैसा बेहतरीन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Michael Vaughan comes up with interesting comment on world largest cricket stadium in Motera
pragyan ojha

भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट कर लिखा कि अब मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से होगा।
 

विज्ञापन

Michael Vaughan comes up with interesting comment on world largest cricket stadium in Motera
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'अहमदाबाद में इतना बड़ा और शानदार स्टेडियम देखकर खुशी हुई। एक खिलाड़ी, कप्तान के तौर पर इस मैदान से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। ईडन में हजारों लोगों की तादाद को देखकर बड़ा हुआ। इस स्टेडियम को 24 तारीख को देखने के लिए बेसब्र हूं।'
 

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने भी सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) की जमकर तारीफ की। उन्होंने बीसीसीआई को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा, इसके बारे में इतना सुनकर आश्चर्य लगता है। यहां खेलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed