फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Hussey, David Saker will join England squad as coaching staff for T20 World Cup 2022

T20 WC 2022: इंग्लैंड की टीम से जुड़े सीएसके को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज, कप्तान बटलर के साथ दिखेगी जुगलबंदी

Wed, 14 Sep 2022 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Sep 2022 05:53 PM IST
सार

माइकल हसी और डेविड सेकर को भी इंग्लैंड ने कोचिंग टीम में जोड़ा है। यह दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में कोचिंग कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे और मुख्य कोच मैथ्यू मॉट्स के सलाहकार बनेंगे। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के पास रिचर्ड डॉसन और कार्ल होपकिंसन के रूप में दो असिस्टेंट कोच भी हैं।

विज्ञापन
Michael Hussey, David Saker will join England squad as coaching staff for T20 World Cup 2022
माइकल हसी और डेविड सेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की टीम आगामी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए टीम ने कोचिंग सेट-अप को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में इंग्लैंड ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चैंपियन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज माइकल हसी को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। 
विज्ञापन


 

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर डेविड सेकर को भी इंग्लैंड ने कोचिंग स्टाफ से जोड़ा है। यह दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में कोचिंग कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे और मुख्य कोच मैथ्यू मॉट्स के सलाहकार बनेंगे। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के पास रिचर्ड डॉसन और कार्ल होपकिंसन के रूप में दो असिस्टेंट कोच भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसी 2021 में आईपीएल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बैटिंग कोच थे। इसके अलावा वह इसी टीम से खेलते हुए भी आईपीएल चैंपियन बन चुके हैं। हसी सीएसके के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग कंसल्टेंट की भूमिका भी निभा चुके हैं। वहीं, सेकर 2010 से 2015 के बीच इंग्लैंड के बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं। वह वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से टीम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

सेकर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंकाई टीम के साथ कोच की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वह बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के कोच भी थे। अब हसी और सेकर कप्तान जोस बटलर के साथ इंग्लैंड की टीम को दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इंग्लैंड की टीम ने 2010 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed