{"_id":"1082daba-6c78-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"michael-di-venuto-named-australian-batting-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"डि वेनुटो ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी कोच बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डि वेनुटो ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी कोच बने
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Fri, 01 Feb 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल डि वेनुटो को भारत दौरे से पहले नेशनल क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए नौ वन-डे खेल चुके डि वेनुटो फिलहाल तस्मानिया टाइगर्स और होबर्ट हरीकेंस के सहायक कोच हैं लेकिन नया पद संभालने के बाद वह इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कोच मिकी आर्थर ने कहा कि डि वेनुटो के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अपार अनुभव है और बतौर कोच भी वह काफी अनुभवी हैं। डि वेनुटो ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे की शुरुआत से काम संभालेंगे।
विज्ञापन
22 फरवरी से शुरू होगी सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 22 फरवरी से शुरू हो रही है। सीरीज के मैच चेन्नई, हैदराबाद, मोहाली और दिल्ली में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 22 से 26 फरवरी तक चेन्नई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 मार्च तक हैदराबाद में, तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 मार्च तक मोहाली में और चौथा टेस्ट मैच 22 से 26 मार्च तक दिल्ली में खेला जाएगा।