फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   michael clarke and ricky ponting fetch top base price for ipl 2013 auction

IPL नीलामी में सबसे महंगे होंगे क्लार्क, पोंटिंग

Thu, 31 Jan 2013 06:41 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
michael clarke and ricky ponting fetch top base price for ipl 2013 auction

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साल 2013 के संस्करण के लिए अगले महीने होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क का आधार मूल्य सर्वाधिक है। आईपीएल की जारी विज्ञप्ति के अनुसार आठ देशों के 101 खिलाड़ियों की सूची में क्लार्क और पोंटिंग दोनों का आधार मूल्य सर्वाधिक चार लाख डॉलर है।

विज्ञापन


केकेआर ने किया था पोटिंग को रिलीज

यह नीलामी चेन्नई में तीन फरवरी को होगी। इसमें नौ फ्रेंचाइजियों के लिए नीलामी प्रक्रिया के जरिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा। गत वर्ष आईपीएल में क्लार्क पुणे वॉरियर्स की टीम में शामिल थे जबकि पोंटिंग साल 2008 में कोलकाता नाइटराइडर्स के सदस्य थे जिन्हें साल 2010 में केकेआर की टीम से रिलीज कर दिया गया था।
विज्ञापन


तीन लाख डॉलर आधार मूल्य वाले दक्षिण अफ्रीका के योहान बोथा आखिरी सीजन तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन इस साल वह नए सिरे से नीलामी का हिस्सा होंगे। एक लाख डॉलर आधार मूल्य वाले भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह को मुंबई इंडियंस की ओर से रिलीज कर दिया गया है और वह भी नीलामी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार नीलाम होंगे डेरेन सैमी

आईपीएल के अनुसार नीलामी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और ऑयरलैंड समेत भारत के खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि नीलामी में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। वेस्ट इंडीज के कप्तान और आलराउंडर डेरेन सैमी एक लाख डॉलर के आधार मूल्य के साथ पहली बार आईपीएल में नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

इंग्लैंड के बल्लेबाज रवि बोपारा एक लाख डॉलर और विकेटकीपर मैट प्रायर दो लाख डॉलर के आधार मूल्य के साथ नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। नीलामी के लिए चुने गए 101 खिलाड़ियों में शामिल सात भारतीय खिलाड़ियों में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम मुंबई के आलराउंडर अभिषेक नायर भी शामिल हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी रहे नायर का आधार मूल्य एक लाख डॉलर है। नायर की ही रणजी टीम मुंबई के लिए फाइनल में शतक लगाने वाले खिलाड़ी वसीम जाफर 50 हजार डालर के आधार मूल्य के साथ नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी, जयदेव उनादकट, पंकज सिंह और मनप्रीत गोनी भी नीलामी में शामिल होंगे।


आयरलैंड के इकलौते केविन ओ ब्रायन होंगे नीलाम
दक्षिण अफ्रीकी, श्रीलंकाई और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के प्रभुत्व वाली सूची में केविन ओ ब्रायन आयरलैंड के अकेले खिलाड़ी होंगे। आईपीएल के अनुसार तीन फरवरी को नीलामी प्रक्रिया में जिन खिलाड़ियों को नहीं चुना जाएगा उन्हें भी चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर नीलामी के बाद भी करार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed