फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs SRH Match Report and Highlights as Cameron green century makes mumbai win

MI vs SRH: ग्रीन के पहले आईपीएल शतक से मुंबई ने हैदराबाद को 12 गेंद रहते हराया, रोहित भी फॉर्म में लौटे

Sun, 21 May 2023 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 May 2023 08:11 PM IST
सार

हैदराबाद पर मुंबई की जीत के साथ ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अब गुजरात के खिलाफ आरसीबी के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचेगी। वहीं, मैच रद्द होने या आरसीबी के हारने पर मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगी। 
 

विज्ञापन
MI vs SRH Match Report and Highlights as Cameron green century makes mumbai win
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमरून ग्रीन के पहले आईपीएल शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। ग्रीन ने 47 गेंद में आठ चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद की ओर से बनाए गए पांच विकेट पर 200 रन के स्कोर को 18वें ओवर में पार कर लिया। इससे पहली ग्रीन ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 128 रन की साझेदारी की। हैदराबाद के लिए मंयक अग्रवाल (83) और विव्रांत शर्मा (69) की ओर से निभाई गई पहले विकेट के लिए 78 गेंद में 140 रन की साझेदारी काम नहीं आई।  
विज्ञापन


विज्ञापन




मुंबई की जीत के साथ ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। दिल्ली, हैदराबाद, पंजाब और कोलकाता के बाद राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पांचवीं टीम है। वहीं, गुजरात, चेन्नई और लखनऊ की टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए अब मुंबई और बैंगलोर के बीच मुकाबला है। अगर आरसीबी की टीम गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, आरसीबी के हारने या बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में लखनऊ से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने लगाया 42वां आईपीएल का अर्धशतक
201 रन का पीछा करते हुए मुंबई को ईशान किशन के रूप में तीसरे ओवर में झटका। उन्हें भुवनेश्वर ने 14 रन पर आउट किया। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने रोहित शर्मा के साथ मोर्चा संभाल लिया। ग्रीन और रोहित ने कार्तिक त्यागी के पहले ओवर में 18 और विव्रांत शर्मा के पहले ओवर में 19 रन बनाए। ग्रीन ने सिर्फ 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह ग्रीन की बल्लेबाजी रही जिसकी बदौलत मुंबई नौवें ओवर में ही 100 रन पर पहुंच गया। इसके बाद रोहित ने भी 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका 42वां अर्धशतक रहा। उन्होंने टी-20 में अपने 11 हजार रन भी पूरे किए। रोहित को उनके 56 कि निजी स्कोर पर मयंक डागर ने आउट किया। उन्होंने 37 गेंद में आठ चौके एक छक्का लगाया। दोनों ने 62 गेंद में 128 रन जोड़े।

जम्मू के विवरांत ने पदार्पण मैच में बनाए 69 रन
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हैदराबाद ने जम्मू कश्मीर के विव्रांत शर्मा को न सिर्फ आईपीएल का पदार्पण कराया बल्कि उन्हें मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करने उतारा। दोनों ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई। विव्रांत ने छठे ओवर में पीयूष चावला पर दो चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने 24 गेंद में 27 रन बनाए थे। दोनों ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए थे। इसके बाद मंयक ने 32 और विव्रांत ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने 83 गेंद में 140 रन की साझेदारी की। विव्रांत ने 47 गेंद में नौ चौकों दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। वह आईपीएल के पदार्पण मैच में दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाने बल्लेबाज बने।



हैदराबाद ने अंतिम पांच ओवर में बनाए 42 रन
हैदराबाद ने 15 ओवर में एक विकेट प 158 रन बनाए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन यहां से आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ रनों पर अंकुश लगाया बल्कि विकेट भी निकाले। मयंक अग्रवाल उनकी गेंद पर 46 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम पांच ओवर में हैदराबाद ने 42 रन बनाए और चार विकेट खोए। मार्करम ने छक्का लगाकर हैदराबाद को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। मधवाल ने 37 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed