{"_id":"625974e145d4e57d1717b9b5","slug":"mi-vs-lsg-ipl-2022-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-mumbai-indians-vs-lucknow-super-giants-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG IPL 2022 Live Streaming: घर बैठे अपने फोन पर फ्री में देख सकते हैं लखनऊ-मुंबई का मैच, जानें तरीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG IPL 2022 Live Streaming: घर बैठे अपने फोन पर फ्री में देख सकते हैं लखनऊ-मुंबई का मैच, जानें तरीका
Sat, 16 Apr 2022 11:11 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:11 AM IST
सार
लखनऊ और मुंबई का मैच आप अपने घर में मोबाइल फोन पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको इंटरनेट और जियो या एयरटेल सिम की जरूरत है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 का 26वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई की टीम सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। मुंबई के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है। 2014 के बाद दूसरी बार यह टीम शुरुआती पांच मैच हार चुकी है। हालांकि, 2014 में यह टीम पांच मैच हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंची थी। ऐसे में इस बार भी मुंबई 2014 वाला प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरेगी। वहीं लखनऊ की टीम चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी।
दोनों टीमों में टी20 के दिग्गजों की भरमार है, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। मुंबई के पास रोहित, सूर्यकुमार और पोलार्ड जैसे दिग्गज हैं। वहीं लखनऊ में राहुल, डिकॉक और स्टोइनिस जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला 16 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे होगा और पहली गेंद साढ़े तीन बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स/राइली मेरिडिथ, बासिल थम्पी।