फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mi beat dd by 80 run

दिल्ली पर मुंबई की बड़ी जीत, 80 रन से दी शिकस्त

Mon, 16 May 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
mi beat dd by 80 run
- फोटो : getty

पहले तेजतर्रार बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 80 रन से हरा दिया। आईपीएल के 47 वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। जिसमें मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 126 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

मुंबई की तरफ से क्रुनल पांड्या ने 37 गेंदों में 86 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके लगाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को ओपनरों कप्तान रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में धुआंधार 46 रनों की साझेदारी हुई। रोहित दिल्ली के फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा की गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर क्रुनल पांड्या बल्लेबाजी करने आए।
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज पांड्या ने आते ही गेंदबाजों पर कहर डालना शुरू किया। वह नहीं रुके और दिल्ली के गेंदबाजों पर खूब बरसे। पांड्या ने महज 22 गेंदों में फिफ्टी जमाई। जहां उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए। 14 ओवरों में मुंबई 1 विकेट गंवाकर 132 रन बना चुकी थी। गुप्टिल फिफ्टी लगाने से 2 रन से चूक गए। उन्हें दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने चलता किया। पांड्या और गुप्टिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड आए। उधर, पांड्या (86) की बल्लेबाजी बेहद आतिशी रही। 16 वें ओवर में अमित मिश्रा की तीन लगातार गेंदों में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। उन्होंने दिल्ली के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्‍शा। 17 वें ओवर में जहीर खान पर एक छक्का भी जड़ा। हालांकि उनकी आतिशी पारी अगले ओवर में क्रिस मौरेस की गेंद पर थम गई। इसी ओवर में पोलार्ड भी अपना विकेट गंवा बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed