फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mi vs dc ipl 2024 20th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

MI vs DC Playing 11 : सूर्या की वापसी से बदलेगी मुंबई की किस्मत? आज पांड्या-पंत के बीच टक्कर, देखें प्लेइंग 11

Sun, 07 Apr 2024 11:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

Mumbai Indians vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई को अब तक अपनी पहली जीत की तलाश है जबकि दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने को उतरेगी।

विज्ञापन
mi vs dc ipl 2024 20th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई को अब तक अपनी पहली जीत की तलाश है जबकि दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने को उतरेगी।
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। टीम हार का चौका लगाने के मुहाने पर खड़ी है। वहीं, दिल्ली के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को चार में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली नौवें स्थान पर है जबकि मंबई 10वें पायदान पर है। 
विज्ञापन


सूर्या की होगी वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। लंबे वक्त से वह एक्शन में नहीं हैं। सूर्या की वापसी मुंबई के लिए एक राहत भरी खबर है। वह टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्हें नेट सत्र में अभ्यास करते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाए। सूर्या की वापसी से नमन धीर को बाहर को रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिचेल मार्श का बाहर होना तय
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में भी बदलाव की उम्मीद है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वह गेंद और बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह फ्रेजर मैकगर्क को मौका मिल सकता है। वह तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन-स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

इंपैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल/ कुमार कुशाग्र।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, ईशान किशन, आकाश मधवाल, क्वेन मफाका। 
इंपैक्ट प्लेयर: नमन धीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed