{"_id":"5bd3af0ebdec2269360cadae","slug":"metoo-one-more-lady-complain-against-bcci-ceo-rahul-johri","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ एक और महिला ने की शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#MeToo: बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ एक और महिला ने की शिकायत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
राहुल जौहरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ एक और यौन उत्पीड़न की शिकायत सामने आ गई है। मुंबई की एक महिला पत्रकार ने जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी को की है।
विज्ञापन
यही नहीं बोर्ड के सात राज्यों ने जौहरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके निलंबन की मांग सीओए के चेयरमैन विनोद राय से कर डाली। जिस महिला ने जौहरी पर यौन उत्पीड़न की आरोप लगाया है, उसने शिकायत सीओए के चेयरमैन विनोद राय को नहीं करते हुए डायना को की है।
विज्ञापन
यह डायना ही थीं, जिन्होंने विनोद राय के समक्ष जौहरी के निलंबन की मांग की थी, लेकिन राय ने जौहरी को सफाई का मौका देते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि डायना ने जौहरी को पहले निलंबित करते हुए बाद में आगे की कार्रबाई को अंजाम देने की बात कही थी। यही नहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य महिलाएं आने वाले दिनों में इस मामले में शिकायत लेकर कूदने वाली है।
वहीं, तमिलनाडु हरियाणा, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात कर्माटक, सौराष्ट्र के बाद शुक्रवार को झारखंड और असम क्रिकेट एसोसिएशन ने भी सीओए से जौहरी के निलंबन की मांग कर दी है। इस बीच बीसीसीआई आंतरिक शिकायत समिति प्रमुख और लीगल एडवाइजर ने पद से इस्ताफा दे दिया है।