{"_id":"5c6a212bbdec22738c0f22b2","slug":"melbourne-renegades-wins-big-bash-league-2019-title-after-beat-melbourne-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलबर्न रेनेगेड्स पहली बार बना BBL चैंपियन, फाइनल में मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेलबर्न रेनेगेड्स पहली बार बना BBL चैंपियन, फाइनल में मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से हराया
Mon, 18 Feb 2019 08:41 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
melbourne granades
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धांसू ऑलराउंडर डैनियल क्रिश्चियन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग 2019 का टाइटल जीत लिया है। मेनलबर्न ग्रेनेड्स ने फाइनल में मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से मात देकर पहली बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में आरोन फिंच के नेतृत्व वाली रेनेगेड्स ने 5 विकेट पर 145 रन बनाए थे, जिसके सामने स्टार्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 132 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
डैनियल क्रिश्चियन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मैच चुना गया। उन्होंने 38 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए थे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम स्टार्स एक समय 93 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर बना चुकी थी लेकिन फिर मात्र 19 रन के अंतराल पर 7 विकेट खोना उसे भारी पड़ गया। लीग में यह पहली बार था कि फाइनल में दोनों ही टीमें मेलबर्न की थीं।
विज्ञापन
स्टार्स टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रेनेगेड्स के 5 विकेट 65 रन तक गिर गए लेकिन फिर 32 साल के टॉम कूपर (43*) और डैनियल (38*) ने छठे विकेट के लिए 80 रन की अविजित साझेदारी की और स्कोर 145 तक पहुंचाया। कूपर ने 35 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाए, वहीं क्रिश्चियन ने 30 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। एडम जम्पा और जैक्सन बर्ड को 2-2 विकेट मिले।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार्स टीम को बेन डंक (57) और स्टोयनिस (39) ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन 93 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद उसके 7 विकेट 112 रन तक गिर गए। क्रिश्यिचन के अलावा क्रिस ट्रेमैन और कैमरन बॉयस ने भी 2-2 विकेट लिए।
जीत के बाद फिंच ने कहा, 'यह अविश्वसनीय है। जब डंक आउट हुए और 2 नए बल्लेबाज उतरे तो मैंने सोचा कि अब मौका बन सकता है। यह ऐसा विकेट था, जहां लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए हम पहले बल्लेबाजी कर खुश रहे। टीम ने दबाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अपने घरेलू समर्थकों के सामने ऐसी जीत बेहद खास है।'