{"_id":"6950f9a99cdd132fcf007dd0","slug":"melbourne-cricket-ground-pitch-curator-matt-page-left-shocked-after-ashes-test-ends-in-2-days-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरने से हैरान थे एमसीजी के क्यूरेटर, बताया कैसी पिच की थी तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरने से हैरान थे एमसीजी के क्यूरेटर, बताया कैसी पिच की थी तैयार
Sun, 28 Dec 2025 03:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:04 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया चौथा एशेज टेस्ट दो दिन में ही खत्म हो गया था। अब एमसीजी के पिच क्यूरेटर पेज ने बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थे कि पहले दिन 20 विकेट गिर गए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच दो ही दिन में खत्म होने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इसे लेकर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के मुख्य क्यूरेटर मैथ्यू पेज का बयान सामने आया है। पेज का कहना है कि जब उन्होंने देखा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरे तो वह हैरान रह गए थे। पेज ने बताया कि तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच तैयार की गई थी।
विज्ञापन
गेंदबाजों का रहा बोलबाला
मेलबर्न की पिच पूरी तरह गेंदबाजों के अनुकूल ही रही और मैच में शुरू से लेकर आखिर तक विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया। एशेज सीरीज के 2017 में खेले गए मैच के नीरस ड्रॉ के रूप में समाप्त होने बाद एमसीजी पिच में नई जान डालने के लिए नियुक्त क्यूरेटर पेज ने स्वीकार किया कि पिच पर 10 मिमी घास छोड़ना जरूरत से ज्यादा साबित हुआ। इसके कारण केवल 142 ओवरों में 36 विकेट गिरे, जिसके चलते इस पिच ने खिलाड़ियों और अधिकारियों दोनों के कान खड़े कर दिए।

क्यूरेटर बोले- इससे सबक लेंगे
पेज की कहा, पहले दिन के बाद मैं सदमे में था। हम निश्चित रूप से निराश हैं कि यह मैच केवल दो दिन तक चला। यह रोमांचक टेस्ट मैच था लेकिन यह लंबी अवधि तक नहीं चला। हम इससे सबक लेंगे और अगले साल बेहतर विकेट तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे। मैं पहले कभी इस तरह के टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रहा और उम्मीद है कि भविष्य में मैं फिर से कभी इस तरह के टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रहूंगा।

इंग्लैंड ने 2011 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीता पहला टेस्ट
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2011 के बाद पहला टेस्ट मैच जीता लेकिन इसके बावजूद उसके कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजों के लिए बेहद अनुकूल पिच की कड़ी आलोचना की थी। पेज ने कहा, हम जानते हैं कि यह मैच हमारी योजना के अनुसार नहीं चला। हमें पूरे चार-पांच दिन तक बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बने रहने की उम्मीद थी ताकि इस मैच का रोमांचक अंत हो सके।
पेज ने कहा कि तीसरे और चौथे दिन के गर्म मौसम के पूर्वानुमान के कारण पिच पर अतिरिक्त घास छोड़ी गई थी। उन्होंने कहा, हमने ज्यादा लंबी घास इसलिए छोड़ी क्योंकि हम जानते थे कि अंत में मौसम गर्म होने वाला है, जिसके लिए हमें घास की जरूरत थी। जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आपको लगता है कि पहले और दूसरे दिन तो इससे गेंदबाजों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ। अगर ऐसा नहीं होता तो तीसरे और चौथे दिन के लिए यह बहुत अच्छी स्थिति में होती।