फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Melbourne cricket club honoured Sachin Tendulkar with club membership know details

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, MCC ने क्लब सदस्यता से सम्मानित किया

Fri, 27 Dec 2024 03:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

सचिन एमसीजी में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज है। उनके नाम इस मैदान में पांच टेस्ट मैचों में 44.90 के औसत से 449 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन
Melbourne cricket club honoured Sachin Tendulkar with club membership know details
सचिन तेंदुलकर - फोटो : @sachin_rt

विस्तार

मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्लब सदस्यता से सम्मानित करने का एलान किया। एमसीसी ने शुक्रवार को बताया कि मास्टर ब्लास्टर ने क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

1838 में हुई एमसीसी की स्थापना
ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक एमसीसी की स्थापना 1838 में हुई थी। यह खेल के प्रमुख स्थानों में से एक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के प्रबंधन और विकास के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने स्वीकार की सदस्यता
एमसीसी ने एक्स पर लिखा- एक आइकन को सम्मानित किया गया। एमसीसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान को स्वीकार करते हुए मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
सचिन एमसीजी में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज है। उनके नाम इस मैदान में पांच टेस्ट मैचों में 44.90 के औसत से 449 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस मैदान पर एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं।

2012 में मिला 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' सम्मान
इससे पहले 2012 में तेंदुलकर को देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया था। एमसीजी वर्तमान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed