{"_id":"b0118fc98a62352ce7322a531f31b4d2","slug":"media-has-no-permission-to-meet-team-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया से 100 मीटर दूर चल रही टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मीडिया से 100 मीटर दूर चल रही टीम इंडिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Mar 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के नए अधिकारी बेशक मीडिया से रिश्ते बेहतर करने में दिलचस्पी रखते हों लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन यहां मीडिया से दूरी बनाए हुए है। मीडिया को टीम होटल परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि एडिलेड, मेलबर्न, पर्थ और हैमिल्टन में मीडिया की होटल की लॉबी तक पहुंच थी लेकिन यहां अधिकारी कुछ ज्यादा सख्त हैं। होटल परिसर के सौ मीटर के अंदर भी मीडिया का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
अब यह पता नहीं कि ऐसा टीम प्रबंधन के आदेश पर हो रहा है या अधिकारी खुद ही सख्ती बरत रहे हैं। इस बीच सड़क के पार से इलैक्ट्रॉनिक चैनल के कई रिपोटर्रों को हटाने के प्रयास में अधिकारियों की उनसे कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
इलैक्ट्रानिक मीडिया के रिपोर्टरों ने आरोप लगाया कि फुटपाथ उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। लेकिन उन्हें भी वहां खड़े नहीं रहने दिया जा रहा, जो गलत है।
यहां तक कि मीडिया के लोगों को होटल में कॉफी पीने की भी इजाजत नहीं थी। उन्हें कहा गया कि अगर आप होटल में ठहरे नहीं हैं तो ये सुविधा नहीं है।