{"_id":"11e2e176-534f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mcgrath-to-be-inducted-into-the-icc-cricket-hall-of-fame","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्ग्रा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैक्ग्रा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम
दुबई/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को चार जनवरी से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी क्रिकेट ऑल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘मैक्ग्रा ऑल ऑफ फेम के 68वें पुरुष सदस्य बन गए हैं और वह 2012-13 में वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा और इंग्लैंड के इनिड बैकवेल के साथ आईसीसी के लिविंग हॉल ऑफ फेम सदस्य बनेंगे।’
विज्ञापन
आईसीसी ने लारा और बेकवैल को सितंबर में आयोजित हुए आईसीसी अवार्ड के दौरान हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। मैक्ग्रा ने कहा कि मैं चार जनवरी को होने वाले इस सम्मान समारोह को न सिर्फ अपने परिवार और दोस्तों बल्कि सिडनी मैदान में मौजूद सभी लोगों के साथ मनाने की ओर देख रहा हूं।
विज्ञापन