बॉलीवुड किंग शाहरुख को बड़ी राहत, हटा वानखेड़े से बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लिए अगस्त का महीना दो-दो खुशिया लेकर आया है। उनकी टीम त्रिनिदाद एंड टॉबैगो रेड स्टील ने कैरिबियन प्रीमियर लीग अपने नाम किया।
पार्टी का मूड बना चुके शाहरुख के लिए रविवार का दिन एक और खुशी लेकर आया। उन पर वानखेड़े स्टेडियम में इंट्री के लिए लगाया गया बैन समय से पहले ही हटा लिया गया है।
मुंबई क्रिकेट एसोसिशन ने रविवार को इस मामले में शाहरुख को बड़ी राहत दी है। दरअसल, 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में एक सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी की थी।
जाने क्या था वह पूरा मामला
वर्ष 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। मैच देखने के लिए वह अपने परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।
लेकिन किसी बात को लेकर वह सिक्योरिटी गार्ड से उलझ पड़े। कैमरे का फोकस देर से पड़ने के बाद शाहरुख को गार्ड के साथ बहस करते हुए देखा गया था। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने उन पर 2017 तक 5 साल के लिए बैन लगा दिया था।
एमसीए के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि शाहरुख ने बैन के 3 साल तक अच्छे ढंग से पालन किया। इसलिए उन पर यह बैन हटा दिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि बैन समयावधि के दौरान शाहरुख ने कभी भी स्टेडियम में घुसने की कोशिश नहीं की।