फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MCA removed ban for entry in wankhede stadium to sharhukh khan

बॉलीवुड किंग शाहरुख को बड़ी राहत, हटा वानखेड़े से बैन

Mon, 03 Aug 2015 08:55 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
MCA removed ban for entry in wankhede stadium to sharhukh khan

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लिए अगस्त का महीना दो-दो खुशिया लेकर आया है। उनकी टीम त्रिनिदाद एंड टॉबैगो रेड स्टील ने कैरिबियन प्रीमियर लीग अपने नाम किया।

विज्ञापन


पार्टी का मूड बना चुके शाहरुख के लिए रविवार का दिन एक और खुशी लेकर आया। उन पर वानखेड़े स्टेडियम में इंट्री के लिए लगाया गया बैन समय से पहले ही हटा लिया गया है।
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट एसोसिशन ने रविवार को इस मामले में शाहरुख को बड़ी राहत दी है। दरअसल, 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में एक सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने क्या था वह पूरा मामला

MCA removed ban for entry in wankhede stadium to sharhukh khan

वर्ष 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। मैच देखने के लिए वह अपने परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।

लेकिन किसी बात को लेकर वह सिक्योरिटी गार्ड से उलझ पड़े। कैमरे का फोकस देर से पड़ने के बाद ‌शाहरुख को गार्ड के साथ बहस करते हुए देखा गया था। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसो‌सिएशन (एमसीए) ने उन पर 2017 तक 5 साल के लिए बैन लगा दिया था।

एमसीए के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि शाहरुख ने बैन के 3 साल तक अच्छे ढंग से पालन किया। इसलिए उन पर यह बैन हटा दिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि बैन समयावधि के दौरान शाहरुख ने कभी भी स्टेडियम में घुसने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed