फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mayank Agarwal is fit to return in Ranji trophy will play match against Tamil Nadu on Friday

Ranji Trophy: कब वापसी करेंगे फ्लाइट में बीमार होने वाले मयंक अग्रवाल? कर्नाटक के इस मैच से कर सकते हैं वापसी

Tue, 06 Feb 2024 07:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 Feb 2024 07:27 PM IST
सार

त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद सूरत रवाना होने के दौरान मयंक ने फ्लाइट में एक तरल पदार्थ पी लिया था। इसके बाद उन्हें मुंह और गले में जलन की शिकायत हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Mayank Agarwal is fit to return in Ranji trophy will play match against Tamil Nadu on Friday
मयंक अग्रवाल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रणजी  में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेडिकल टीम की तरफ से उन्हें फिट करार दिया गया। शुक्रवार से वह चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में कर्नाटक की अगुवाई करते नजर आएंगे। हाल ही में त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद सूरत रवाना होने के दौरान उन्होंने फ्लाइट में एक तरल पदार्थ पी लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें मुंह और गले में जलन की शिकायत हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्वास्थ्य खराब होने की वजह से रेलवे के खिलाफ खेले गए मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में निकिन जोस ने टीम का नेतृत्व किया था और एक विकेट से विरोधी टीम को मात दी थी। हालांकि, अब मेडिकल टेस्ट के बाद अग्रवाल को टीम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
मयंक अग्रवाल का करियर
32 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक की बदौलत 1488 रन बनाए हैं। वहीं, 5 वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ 86 रन बनाए हैं। अग्रवाल को अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। रणजी ट्रॉफी की अंक तालिका में तमिलनाडु अभी ग्रुप सी में 21 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, कर्नाटक के  खाते में भी इतने ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण तमिलनाडु पहले स्थान पर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक की टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), निकिन जोस, देवदत्त पडिक्कल, समर्थ आर, मनीष पांडे, शरत श्रीनिवास, अनीश केवी, विशाक विजयकुमार, वासुकी कौशिक, शशिकुमार के, सुजय सातेरी, विदवथ कावेरप्पा, वेंकटेश एम, किशन एस बेदारे, रोहित कुमार एसी और हार्दिक राज।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed