{"_id":"8050c111be8a46c6f84a635678fd3f4b","slug":"maxwell-reprimanded-for-code-of-behaviour-breach-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्लेन मैक्सवेल का मैदान पर अभद्र व्यवहार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ग्लेन मैक्सवेल का मैदान पर अभद्र व्यवहार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 29 Sep 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब ने चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार चार के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
ग्रुप-बी के एक मुकाबले में पंजाब ने केप कोबराज को बेहद आसानी से 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है।
लेकिन अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब टीम को ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी हरकतों से संकट में डाल दिया है। अब अगर मैच रेफरी उन पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाते हैं तो सेमीफाइनल से पहले टीम को झटका लग सकता है।

क्या है मैक्सवेल का पूरा मामला
केप कोबराज के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने मैदान पर अभद्र व्यवहार किया जिसे टीवी कैमरे ने भी कैद कर लिया है।
हुआ यूं कि जब वह बोल्ड हो गए तो अपने आउट होने से ज्यादा खुश नहीं थे, पवेलियन की ओर लौटते हुए वह अपने आप में कुछ बड़बड़ा भी रहे थे, इस बीच जब वह सीमा रेखा के पास पहुंचे तो उसे पार करते हुए बैट को सीमा रेखा के पास लगी रस्सी पर हिट किया।
हालांकि वह टूर्नामेंट में अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन पर चैंपियंस लीग टी-20 के नियम एक का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन्हें क्या सजा सुनाई जाएगी यह तय होना बाकी है। मैच रेफरी इस मामले में अंतिम निर्णय लेंगे।