फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew Hayden says feeling sorry for fans after india innings ended in 109 run in indore

IND vs AUS: इंदौर में भारतीय पारी 109 रन पर सिमटी तो हेडन ने पिच पर उठाए सवाल, बोले- फैंस के लिए दुख होता है

Wed, 01 Mar 2023 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

इंदौर में भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी ठीक से नहीं खेल पाए और टीम इंडिया की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने पिच की जमकर आलोचना की।
 

विज्ञापन
Matthew Hayden says feeling sorry for fans after india innings ended in 109 run in indore
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद खराब प्रदर्शन किया और भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। होलकर स्टेडियम में पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिल रही थी और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने इसका जमकर फायदा उठाया।  
विज्ञापन


नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर आठ विकेट झटके। कुह्नमैन ने पांच और नाथन लियोन ने तीन विकेट लिए। 

पहले दिन के दूसरे सत्र में ही भारतीय पारी 109 रन पर सिमट गई। इस पर मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने पिच को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की और कहा कि ऐसी पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं हैं।
विज्ञापन

इंदौर में पहले दिन के पहले सत्र से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ छठे ओवर में ही स्पिन गेंदबाजों को गेंदबाजी के लिए ले आए थे। इस पर हेडन ने कहा "किसी भी तरह से छठे ओवर में स्पिनरों को गेंदबाजी के लिए नहीं आना चाहिए। यही कारण है कि मुझे इस तरह की सतहें पसंद नहीं हैं। इसे इतना नीचे नहीं रखना चाहिए और पहले दिन इतना टर्न नहीं लेना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ऑस्ट्रेलिया यह टेस्ट जीतता है या भारत। इस तरह की सतहें टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं हैं।" 

हेडन ने आगे कहा कि आपको चार-पांच दिन का टेस्ट मैच खेलने की अनुमति है। इस रफ्तार से मुझे प्रशंसकों पर तरस आता है, मुझे नहीं लगता कि यह टेस्ट चौथे दिन तक चलेगा।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 47 रन की बढ़त है और छह विकेट भी बचे हुए हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed