{"_id":"631b1d2a9631a52a6c4a81e4","slug":"matthew-hayden-appointed-pakistan-cricket-team-mentor-for-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान को फिर इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की याद आई, वर्ल्ड कप के लिए मेंटर नियुक्त किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान को फिर इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की याद आई, वर्ल्ड कप के लिए मेंटर नियुक्त किया
Fri, 09 Sep 2022 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 09 Sep 2022 04:36 PM IST
सार
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में हेडन के मेंटरिंग में पाकिस्तान टीम ने सुपर-12 स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था और सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
मैथ्यू हेडन और हसन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को याद किया है। उन्होंने पूर्व विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन को आगामी विश्व कप के लिए मेंटर नियुक्त किया है। हेडन दूसरी बार पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे। इससे पहले वह पिछले साल यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी टीम के मेंटर थे।
विज्ञापन
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में हेडन के मेंटरिंग में पाकिस्तान टीम ने सुपर-12 स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था और सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह निजी कारणों से इस पद से हट गए थे। अब वह दोबारा इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाती पाकिस्तान टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पीसीबी ने कहा- हेडन 15 अक्तूबर को ब्रिस्बेन में टीम से जुड़ेंगे। इसी दिन पाकिस्तान की टीम भी क्राइस्टचर्च से ब्रिस्बेन पहुंचेगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम को एक त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। इसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।
पाकिस्तान ने पिछले साल विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। हालांकि, अब तक पाकिस्तान ने कोई गेंदबाजी कोच नियुक्त नहीं किया है। मोहम्मद यूसुफ बतौर बैटिंग कोच पहले से ही टीम के साथ मौजूद हैं। पाकिस्तान की टीम इस बार वर्ल्ड कप की दावेदारों में से एक हैं।