{"_id":"2b551d40-a07f-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-royal-challengers-bangalore-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद की गलती बंगलुरू में नहीं दोहराएंगे कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद की गलती बंगलुरू में नहीं दोहराएंगे कोहली
बंगलुरू/खेल डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सुपर ओवर में शिकस्त झेल चुकी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर जब मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर एक बार फिर इसी टीम के सामने होगी तो उसका इरादा पिछले मुकाबले की हार का बदला लेने का होगा।
विज्ञापन
आईपीएल की नई टीम सनराइजर्स का शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बाद हौसला बुलंद है।
दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मुकाबला शानदार रहा था और सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में सनराइजर्स ने जीत हासिल की थी।
ओपनर क्रिस गेल की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है तो विपक्षी टीम सनराइजर्स के गेंदबाज डेल स्टेन भी अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा सकते हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स के कप्तान कुमार संगकारा के अलावा पिछले मुकाबले के ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे हनुमा विहारी (नाबाद 44) एक सरप्राइज पैकेज की तरह सामने आए हैं।
कैमरून व्हाइट, आकाश रेड्डी, आलराउंडर तिषारा परेरा के रूप में सनराइजर्स के पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है।
इसके अलावा गेंदबाजी में इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, आशीष रेड्डी बेहतरीन फॉर्म में हैं।
बंगलोर के पास भी गेल के अलावा विराट कोहली, तिलकरत्ने दिलशान और आलराउंडर मोएसिस हेनरिक्स जैसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी क्रम की बखिया उधेड़ सकते हैं।
विज्ञापन