फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview rajasthan royals vs kolkata knight riders

भिड़ेंगे क्रिकेटर, बढ़ेगी शाहरुख, शिल्पा की धड़कनें

Mon, 08 Apr 2013 01:18 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
match preview rajasthan royals vs kolkata knight riders

गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने इस बार लीग में जीत से शुरुआत की है। दोनों टीम जब सोमवार को आमने-सामने होंगी तो दोनों का ही लक्ष्य जीत के अपने क्रम को बरकरार रखना होगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि कोलकाता की टीम शाहरुख खान की है तो शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स की मालकिन हैं।

दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को हराया है। केकेआर के पास जहां कप्तान गौतम गंभीर, जैक कॉलिस, मनोज तिवारी, इयोन मोर्गन और यूसुफ पठान जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


वहीं राजस्थान के पास कप्तान राहुल द्रविड़, शेन वाटसन, ब्रैड हॉज, थिषारा परेरा और अजिंक्य रहाणे के रूप में बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

दोनों टीमों में अच्छे गेंदबाजों की भी भरमार है जिससे इनमें कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

वाटसन की वापसी से राजस्थान की टीम और मजबूत हुई है। वाटसन दिल्ली के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।

मैच क्यूरेटर तपोष चटर्जी की मानें तो इस सवाई मान सिंह स्टेडियम में विश्व की सबसे लंबी बाउंड्री होने के कारण यहां बल्लेबाजों के लिए छक्के लगाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed