{"_id":"5ccac8a1bdec22070264a971","slug":"match-preview-of-kings-xi-punjab-vs-kolkata-knight-riders-in-ipl-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"करो या मरो के मुकाबले में आज कोलकाता का सामना पंजाब से, लीग में बने रहने की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करो या मरो के मुकाबले में आज कोलकाता का सामना पंजाब से, लीग में बने रहने की जंग
Fri, 03 May 2019 12:48 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
kkr vs kxip
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी दो बार की चैम्पियन कोलकाता और पंजाब इंडियन टी-20 लीग के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में शुक्रवार को एक दूसरे के सामने होंगी। दोनों टीमें अंकतालिका में सबसे नीचे हैं और प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उन्हें हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
दोनों के 12 मैचों में 10 अंक है लेकिन कोलकाता आठ टीमों में छठे स्थान पर है और नेट रनरेट के आधार पर पंजाब सातवें स्थान पर है।
पहले हाफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन दूसरे हाफ में दोनों ने लय खो दी। पहले पांच में से चार मैच जीतने और एक हारने वाली कोलकाता को लगातार छह पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पिछले मैच में उसने मुंबई को हराया लेकिन प्लेआफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये उसे आखिरी दो मैच भी जीतने होंगे।
मुंबई के खिलाफ कोलकाता के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों शुभमान गिल (75), क्रिस लिन (54) और आंद्रे रसेल (नाबाद 80) ने एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके दो विकेट पर 232 रन बनाए। कोलकाता ने वह मैच 34 रन से जीता ।
विज्ञापन
इस सत्र में रसेल शानदार फार्म में रहे हैं और 12 मैचों में 207.69 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बना चुके हैं। कोलकाता को उनसे एक बार फिर इस तरह की पारी की अपेक्षा होगी।
बल्लेबाजी जहां उसकी ताकत है, वहीं गेंदबाजों ने निराश किया। सुनील नारायण और पीयूष चावला मुंबई के खिलाफ महंगे साबित हुए। रसेल ने गेंदबाजी में भी 25 रन देकर दो विकेट लिए।
दूसरी ओर पंजाब ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं और उनकी स्थिति और भी खराब है। केएल राहुल ने 12 मैचों में 520 रन बनाये हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वार्नर के बाद वह दूसरे स्थान है। क्रिस गेल ने भी 448 रन बनाए हैं लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे ।
मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन और डेविड मिलर को मध्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गेंदबाजी में कप्तान आर अश्विन और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन अच्छा रहा है ।