फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of india vs zimbabwe

भारत-जिम्बाब्वे टी-20 का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर शुरू

Sun, 19 Jul 2015 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jul 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
match preview of india vs zimbabwe

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया की यंग फौज का विदेश में जीत का सिलसिला जारी है। पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज मे क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया पहला टी-20 भी जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर दूसरे टी-20 मुकाबले को जीतकर 20-20 ओवरों की इस सीरीज में भी मेजबान जिम्बाब्वे का सफाया करने के मूड में है।

विज्ञापन


जिम्बाब्वे दौरे से कुछ दिन पहले ही रहाणें को टीम की बागडोर उस वक्त सौंपी गई थी जब टीम इंडिया बांग्लादेश में ऐतिहासिक हार के बाद बिखरी हुई थी। ऐसे वक्त में सीनीयर्स को आराम देकर टीम की कमान पहली बार अजिंक्य रहाणें को सौंपी गई और उन्होंने अपनी कप्तानी साबित कर कप्तानी की दावेदारी में अपना नाम भी मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन


पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से पहली बार 5 क्रिकेटरों ने डेब्यू किया। हालांकि पांच में से चार फ्लॉप रहे सिर्फ अक्षर पटेल ही चमके। बाकी क्रिकेटरों के लिए दूसरे मुकाबले में अपना अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा। इस बीच वनडे में फॉर्म को लेकर जूझ रहे रॉबिन उथप्पा ने टी-20 में लाज रखी। वह पहले मुकाबले में टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबारा क्लीन स्वीप के लिए रहाणे ने बनाई यह रणनीति

match preview of india vs zimbabwe

अजिंक्य रहाणे के पास जिम्बाब्वे में अपनी कप्तानी में 100 फीसदी जीत का एक सुनहरा मौका है। वह वनडे मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत चुके हैं और टी-20 में 1-0 से आगे है। आ‌खिरी मुकाबले में जीत के लिए रहाणे ने एक खास रणनीति बनाई है।

बल्लेबाजी की बात करें तो टीम की ओपनिंग जोड़ी हिट चल रही है। जबकि टीम में मध्य क्रम में थोड़ा हेर-फेर करने की जरुरत है। पहले मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी के अलावा रॉबिन उथप्पा चले तो स्कोर में बढ़ोतरी हुई थी। संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है। वह मनीष पांडे या केदार जाधव के स्‍थान पर रखे जा सकते है।

मनीष पांडे और केदार टी-20 के पहले मुकाबले में नहीं चल पाए थे। संजू सैमसन को चोटिल अंबाती रायडू के स्‍थान पर रखा गया है। वहीं, गेंदबाजी में संदीप शर्मा अपने डेब्यू मैच में नहीं चले तो संभव है कि संदीप के स्‍थान पर धवल कुलकर्णी की दोबारा वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed