{"_id":"7c84efbeb35b475a4333fb713ccec936","slug":"match-preview-of-india-sri-lanka-second-odi-hindi-news-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा वनडे आज, क्या जारी रहेगा जीत का सिलसिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा वनडे आज, क्या जारी रहेगा जीत का सिलसिला
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में अब कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं और ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया उससे कप्तान विराट कोहली बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
कोहली ने कहा, ‘गेंदबाजों ने अच्छी पेस के साथ सही जगह गेंद डालकर सपाट विकेट पर भी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला। गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में भी अच्छा काम किया। इशांत लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और वह जानते हैं कि क्या करना है और कैसे करना है। वनडे सीजन बहुत अच्छा न होने के बावजूद इशांत ने अच्छी तरह से वापसी की। वर्ल्ड कप अब काफी नजदीक है और ऐसे में सभी गेंदबाजों को बढ़िया प्रदर्शन करते हुए देखना अच्छा लगा। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हमें फायदा मिलेगा।’
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है और ऐसे में कोहली टीम की बागडोर संभाल रहे हैं। कोहली ने पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बल्लेबाजों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
ये है नंबर गेम
15 : मैच भारत ने कुल यहां मोटेरा स्टेडियम में खेले। 06 जीते, 08 हारे और एक बेनतीजा रहा
02 : मैच भारत और श्रीलंका के बीच यहां हुए जिसमें से 01 भारत और 01 श्रीलंका ने जीता
03 : मैच श्रीलंका ने यहां कुल खेले जिसमें से दो हारे और एक अपने नाम किया
325 : रन पांच विकेट पर भारत ने यहां सर्वाधिक स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में बनाया
‘हमें शुरुआती ओवरों में थोड़ा ज्यादा आक्रामक होना पड़ेगा। मेरे विचार से हमें अपना रवैया बदलना होगा। हमें शुरुआती 10 ओवरों में आक्रामक होकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना होगा। हमने कटक में जोखिम नहीं उठाया था लेकिन दूसरे वनडे में ऐसा हो सकता है। पहले भी हमने अच्छी शुरुआत नहीं की लेकिन उसके बाद सीरीज में पलटवार किया है।’
---तिलकरत्ने दिलशान, बल्लेबाज, श्रीलंका