फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview: india aims for clean sweep against australia

कोटला में कंगारुओं से टीम इंडिया करेगी हिसाब बराबर

Thu, 21 Mar 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 21 Mar 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
 match preview: india aims for clean sweep against australia
टीम इंडिया के पास पहला मौका है जब वो ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से टेस्ट सीरीज जीत सकती है। टीम इंडिया दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन


अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया से उसकी जमीन पर 4-0 से मिली हार का बदला भी पूरा हो जाएगा।

मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया कंगारुओं को 3-0 से पस्त कर चुकी है। कोटला में शुक्रवार को सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए उतरेगी तो उसके पास क्लीन स्वीप के साथ हिसाब बराबर करने का मौका भी होगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को पिछले तीनों मुकाबलों में धूल चटा चुकी भारतीय टीम इस समय आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

सीरीज 3-0 से पहले ही कब्जा चुकी टीम इंडिया के लिए भले चौथा टेस्ट निर्णायक न हो लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज में उसे 4-0 से मिली शिकस्त का बदला लेने का यह उसके पास एक सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट में जीत के लिए हर संभव प्रयास करेगी ताकि वे अंतिम मैच में जीत के साथ स्वदेश लौटे और हार का दर्द कुछ कम कर सके।


टीम से बाहर किए गए उपकप्तान शेन वाटसन की चौथे टेस्ट के लिए एक बार फ्रि से टीम में वापसी हुई है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आखिरी मुकाबले में जीत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहती है।

ऑस्ट्रेलिया को मेजबान भारत से चेन्नई टेस्ट में आठ विकेट, हैदराबाद टेस्ट में एक पारी और 135 रन तथा मोहाली टेस्ट में छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ थी।

ऑस्ट्रेलिया के पास इस मैच में जहां पाने के लिए कुछ नहीं बचा है वहीं भारत यदि दिल्ली टेस्ट गंवा देता है तो वह क्लीन स्वीप का मौका जरूर खो देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed